फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैनामे के इंतजार में अटका अंतिम संस्कार

Fri, 30 Aug 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर निवासी एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों से मृत महिला की बेटियों के नाम जमीन बैनामा करने को कहा। तीन दिन से बैनामा न होने के कारण परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकरोहर खुर्द गांव निवासी पट़टो देवी (38) चार माह की गर्भवती थी। मंगलवार को पट्टो देवी के अचानक ब्लीडिंग होने लगी। भाई सीएचसी तंबौर ले गए। वहां इलाज चल रहा था। इसके बाद हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पिता जगदंबा प्रसाद पट्टो देवी को अपने घर लेकर आने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जगदम्बा प्रसाद ने ससुरालीजनों को सूचना दी।
ससुराल वाले खबर पाकर गांव उसिया पहुंचे। जगदंबा प्रसाद ने पट्टो देवी के पति नितेंद्र से उसकी तीन बेटियों के नाम जमीन का बैनामा करने को कहा। ससुरालीजन राजी होकर तहसील लहरपुर पहुंच गए। वहां रजिस्टार ने बैनामा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि नितेंद्र मानसिक रूप से बीमार हैं। इसके बाद जगदंबा प्रसाद ने कहा कि जब तक जमीन का बैनामा नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तीन दिनों से वह विरोध स्वरूप घर में ही बेटी का शव रखे रहे। सूचना पाकर बृहस्पतिवार को पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें