फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विकास खंड स्तर पर हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिह्नित

विज्ञापन
जमीन का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के कर्मचारी। - फोटो : जमीन का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
सीतापुर। शासन के निर्देश पर विकास खंड स्तर पर होने वाले हेलीपैड निर्माण को लेकर मछरेहटा में भूमि का चिह्नांकन किया गया। मछरेहटा क्षेत्र के समीप लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भूमि का बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बहोरनपुर ग्राम पंचायत की सीमा में स्थित इस भूमि के बारे में जानकारी देते हुए अवर अभियंता सुलेमान अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर भूमि की पहचान कर ली गई है। अब अधीक्षण अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद भूमि की उपयुक्तता को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कानूनगो धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल मुकेश कुमार अवस्थी, प्रधान मो. कलीम, मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें