फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लहरपुर टाइटल्स बारादरी ने जीता फाइनल

Fri, 27 Mar 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम खानपुर सादात स्थित तारा खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लहरपुर टाइटल्स बारादरी ने जीता। युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्टार स्ट्राइकर खपूरा और लहरपुर टाइटल्स बारादरी की टीमों के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर स्टार स्ट्राइकर खपुरा टीम के कप्तान फुजेल ने बैटिंग का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लहरपुर टाइटल्स बारादरी टीम ने 9.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
फाइनल मैच का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। तुफेल अंसारी द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हाफिज एहतिशाम, ताहिर, कलीम, जीशान आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें