फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौनिहालों को आज बांटे जाएंगे लड्डू, खीर व बूंदी

Sat, 12 Aug 2023 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नौनिहालों के लिए रविवार कुछ खास होगा। एक तो इस दिन स्कूल खुलेंगे। वहीं वह स्कूल में लड्डू, खीर व बूंदी का स्वादिष्ट लुफ्त उठाएंगे। इस दौरान मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत नौनिहाल पोखर व तालाब से एक मुट्ठी मिट्टी लेकर विद्यालय में रखे कलश में रख रहे हैं। कई जगहों पर कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं।
इसी के तहत रविवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। इस दिन पढ़ाई तो नहीं होगी, लेकिन देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही एमडीएम के तहत नौनिहालों के लिए रोजाना बनने वाला भोजन नहीं बनेगा। बल्कि इसकी जगह पर लड्डू, खीर व बूंदी का वितरण किया जाएगा। एमडीएम बांटने के बाद विद्यालय बंद कर दिए जाएंगे। सभी विद्यालयों में रविवार को धूमधाम से कार्यक्रम मनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौनिहालों के लिए बनेगा विशेष भोजन
नौनिहालों के लिए एमडीएम में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। इस दिन एमडीएम के मेन्यू से हटकर कुछ अलग ही दिया जाएगा।
बृजमोहन सिंह, डीसी, एमडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें