खैराबाद के हुसैनगंज में रोडवेज बस से टकराई कार।
- फोटो : खैराबाद के हुसैनगंज में रोडवेज बस से टकराई कार।
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके के हुसैनगंज में बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर श्रमिक की जान चली गई। श्रमिक से टकराने के बाद बेकाबू का रोडवेज बस से जा भिड़ी और क्षतिग्रस्त हो गई।
बिजावर मोहल्ले के आजाद नगर निवासी रामसहाय (60) पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान रिवोली गार्डन के सामने लखनऊ की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर गोला डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में रामसहाय की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, बस व कार के चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से हटवाकर कब्जे में ले लिया। हाईवे पर स्थिति सामान्य कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।