फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की युवक

Sun, 29 Mar 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के रहीमाबाद गांव में एक घर में वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाते समय मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने खबर लिखे जाने तक कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


मानपुर के भिमरी गांव निवासी राकेश (35) शुक्रवार रात खैराबाद के रहीमाबाद में वसी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गए थे। इस दौरान लोहे का पाइप घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे राकेश करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेई मोहम्मद इमरान ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें