फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत

Wed, 16 Oct 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। जशरथपुर गांव में मंगलवार देर शाम भवन निर्माण के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिजनापुर निवासी अशोक (45) मजदूरी करता था। वह जशरथपुर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। मंगलवार को स्लेब पड़नी थी। इसलिए वायरिंग के लिए पाइप बिछाए जा रहे थे। ठेकेदार रामसिंह के मुताबिक अचानक लाइट चली गई।
मकान मालिक ने जनरेटर शुरू किया तो अशोक स्लेब के पास बल्ब लगाने के लिए चला गया। इस दौरान सभी मजदूर नीेचे थे। करीब 20 मिनट तक वह नीचे नहीं आया तो अन्य साथियों ने ऊपर जाकर देखा। जहां अशोक बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन

ठेकेदार शाम करीब सात बजे उसे लेकर सीएचसी मिश्रिख पहुंचाए जहां पर चिकित्सकों ने अशोक को 7:15 पर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मकान मालिक मौके से भाग गया। इधर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह पुलिस को तहरीर देकर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इकलौते थे कमाने वाले
अशोक अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे। उनके दो पुत्री व एक पुत्र हैं। किसी की अभी तक शादी नहीं हुई। पिता प्यारेलाल ने बताया कि अशोक पुत्रियों के लिए काफी चिंतित रहते थे।

नाले में पड़ा मिला युवक का शव
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार शाम एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

कुतुबनगर मार्ग पर गांव अशरफनगर में नाले में शाम करीब पांच बजे गांव के ही रामआसरे (35) का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार बजे के करीब रामआसरे को चौराहे पर नशे की हालत में देखा गया था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव जानकारी मिली थी कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें