फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर मजदूर की मौत, भाई जख्मी

Sun, 31 Dec 2023 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रनुवापारा निवासी रामजीवन (30) अपने भाई जितेंद्र रावत (27) के साथ मजदूरी करता है। रविवार भोर करीब पांच बजे दोनों रनुवापारा स्थित मौर्य बिक्र फील्ड से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ईंट लादकर लखनऊ जा रहे थे।
नेशनल हाईवे पर कुंवरपुर चेक पोस्ट के निकट लखनऊ की ओर जा रहे टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पर बैठे दोनों भाई गिरकर जख्मी हो गए। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को अटरिया के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक अशोक और टैंकर का चालक मौके से भाग गया। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें