फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मौके पर पड़ी बिना नंबर की बाइक। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सीतापुर। कुंडल लूट के आरोपी व 25 हजार के इनामी को एसओजी व लहरपुर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, उसके पैर में गोली लगी है। 30 अप्रैल को लहरपुर के सोंसरी गांव के पास लूट की वारदात हुई थी। अगले दिन घटना सामने आने के बाद दो मई को एसपी मौके पर जांच करने के लिए गए थे।
विज्ञापन




सोंसरी गांव निवासी पुष्पलता 30 अप्रैल को अपने दामाद के साथ दवा लेने गई थीं। वापस आते समय जबदापुल के पास लूट की वारदात हुई थी। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह व लहरपुर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी थी।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर टीम शारदा डबल नहर पटरी पर महुआताल मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंककर भागने का प्रयास किया। इस पर एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो युवक के बाएं पैर में लगी।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने पर उसकी पहचान जिला लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया जेठरा गांव निवासी आरिफ के रूप में हुई। उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है। आरोपी के पास से 24 हजार 200 रुपये, बिना नंबर की एक बाइक, तमंचा, कारतूस व फोन बरामद हुआ है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें