फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गो आधारित प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगी कृषि सखियां

Fri, 18 Jul 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। छह ब्लॉकों की 80 ग्राम पंचायतों के किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती करने के गुर सिखाने के लिए 160 कृषि सखियों को चयन किया गया है। यह किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करेंगी। उनके खेत पर ही जैविक खाद बनाने के संग अन्य जानकारी देंगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए छह तहसील मुख्यालयों के ब्लॉकों की 80 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। प्रति पंचायत एक क्लस्टर बनाया गया है।
इस तरह 80 क्लस्टरों में प्रति क्लस्टर दो कृषि सखियों का चयन किया गया है। संबंधित कृषि सखियां प्राकृतिक खेती का पहले से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। इनकी ओर से चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। मिट्टी की सेहत के साथ ही आम जनमानस के स्वास्थ्य को सुधारने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें खेत पर ही जैविक खाद बनाना सिखाया जाएगा। साथ ही इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी। जिससे वह केमिकल रहित खेती कर सकें।
विज्ञापन


10 हजार किसान होंगे लाभान्वित
छह ब्लॉक क्रमश: बिसवां, खैराबाद, मिश्रिख, महमूदाबाद, कसमंडा, लहरपुर की 80 ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक खेती के लिए चयन किया गया है। यहां बनाए गए 80 क्लस्टर में प्रति क्लस्टर 125 किसानों का चयन किया गया है। इस तरह 10 हजार किसानों से प्राकृतिक खेती कराई जाएगी। वह योजना से सीधे लाभान्वित होंगे। उन्हें मोटे अनाज की अधिक खेती के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

कृषि सखियों की आजीविका में होगा सुधार
प्राकृतिक खेती के लिए दो साल की कार्य योजना बनाई गई है। 160 कृषि सखियां इस अवधि में कार्य योजना के अनुसार कार्य करेंगी। उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय मिलेगा। एक माह का मानदेय कृषि विभाग ने उनके बैंक खाते में भेज दिया है। कार्य योजना पर अमल शुरू हो गया है। बिसवां ब्लॉक में सर्वाधिक 15 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। यहां की भिनैनी निवासी कृषि सखी सीता देवी और किरन व आरती की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

छह ब्लॉक की 80 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार करने व चयनित किसानों को इसकी खेती कराने के लिए 160 कृषि आजीविका सखियों का चयन किया गया है। इनकी ओर से बनाई गई कार्य योजनानुसार कार्य शुरू कर दिया गया है। इनका सहयोग विभाग के तकनीकी अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. एसके सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें