फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कृषि सखियों को खेती-किसानी में किया जा रहा दक्ष

Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण में मौजूद कृ​षि स​​खियां।
विज्ञापन
सीतापुर। सात ब्लॉक की कृषि सखियों को शहर के गेस्ट हाउस में खेती-किसानी संग पशुपालन और कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को पशुपालन करने और इसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से बीते साल चयनित की गई 1542 कृषि सखियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह काम लखनऊ की एक संस्था को दिया गया है। तकरीबन 242 कृषि सखियों का प्रशिक्षण हो गया है, अन्य का प्रशिक्षण चल रहा है।
इसी के तहत बृहस्पतिवार को सात ब्लॉक हरगांव, परसेंडी, कसमंडा, रेउसा, बेहटा, सकरन और सिधौली की तकरीबन 56 कृषि सखियों को खेती-किसानी और पशुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन पशुपालन करने के साथ ही कीटनाशक बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्नास्त्र कीटनाशक बनाने के उपाय बताए गए। पहले बैच की कृषि सखियों को डीआरपी सर्वजीत सिंह और दूसरे बैच की कृषि सखियों को वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें