फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ऑटोचालक पर चाकू से हमला, मौत

Thu, 24 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। थाना क्षेत्र में हरदोई निवासी एक ऑटो चालक पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ढिकौना निवासी शैलेंद्र यादव (35) पर बृहस्पतिवार देर शाम हनुमानगढ़ी के पीछे अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी।
गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी नैमिषारण्य पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें