फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू को फोटोग्राफी में देश में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद के गोधौरी गांव की एक बालिका ने देश के पटल पर अपना नाम रोशन करके जिले का मान बढ़ाया है। बालिका ने ग्रामीण परिवेश पर एक चित्र बनाकर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देश में चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बीईओ ने बालिका व उनके अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कम्पोजिट विद्यालय गोधौरी की कक्षा सात की छात्रा खुशबू को केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता का शीर्षक आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत था। खुशबू ने प्रतियोगिता में अपने गांव वालों के सहयोग से ग्रामीण परिवेश पर तैयार फोटो मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इस फोटो के आधार पर खुशबू का चयन हुआ है। गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी अजय विक्रम सिंह ने उसे अंगवस्त्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें