सिधौली(सीतापुर)। कायाकल्प की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं को परखा। सीएचसी की साफ-सफाई व बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर कायाकल्प योजना चल रही है।
राज्य स्तरीय टीम में डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. पंकज कुमार मौर्य व पुरंजय प्रताप सिंह निरीक्षण किया। टीम ने साफ-सफाई मेडिकल वेस्ट का निस्तारण, वार्डों की व्यवस्था, दवा वितरण कक्ष, अभिलेखों का रखरखाव, मशीनों का मेंटेनेंस व ओपीडी को देखा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्तरों पर अंकों का निर्धारण किया जाएगा। उसके बाद प्रदेश स्तर से रैंकिंग जारी की जाएगी।