फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की मेहमाननवाजी के बजाय जल्द दी जाए फांसी : किरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी ने सरकार को हत्यारों की मेहमाननवाजी के बजाय जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उधर, पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से किरन तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ में 18 अक्तूबर को कमलेश तिवारी की उनके आवास पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद सरकार को हिंदू समाज का विरोध झेलना पड़ा। गुजरात एटीएस ने पहले हत्याकांड के तीन साजिशकर्ताओं और बाद में दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्यारों की गिरफ्तारी पर किरन ने संतोष जताया है। हालांकि, सरकार से उन्होंने हत्यारों को जेल में रखकर उनकी मेहमाननवाजी न करने की बात कही है। किरन ने कहा है कि हत्यारों को फांसी मिलने पर ही परिवार को न्याय मिलेगा। लखनऊ प्रशासन के रवैये को कठघरे में खड़ा करते हुए सीतापुर प्रशासन के व्यवहार पर उन्होंने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

कहा, पुलिस हमारे परिवार का साथ दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि ने किरन तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का ऐलान किया है। राजेश मणि ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है।
15 लाख का दिया चेक, आवास भी मिला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व. कमलेश तिवारी के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और महमूदाबाद में एक आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद बुधवार शाम डीएम अखिलेश ने महमूदाबाद पहुंचकर परिवार को 15 लाख का चेक दिया। कांशीराम आवास स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें