फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एथलेटिक्स में कमलापुर कॉलेज का दबदबा

Wed, 14 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजयी ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
सीतापुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का मंगलवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के करीब 115 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्गों में आयोजित की गई। इसमें आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज, कमलापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी, डीआईओएस राजेंद्र सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, संयोजक रविंद्र विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय और आयोजन सचिव अवनीश सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का संचालन विवेक कुमार शुक्ल और गरिमा सोनकर ने किया। समापन पर अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।


छह वर्गों में इन विद्यालयों ने मारी बाजी
सब जूनियर बालक वर्ग में सीता इंटर कॉलेज, महमूदाबाद विजेता और इलाही बख्श इंटर कॉलेज, इटारी उपविजेता रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज, बड़ागांव ने पहला और इलाही बख्श इंटर कॉलेज, इटारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज, कमलापुर विजेता और किसान इंटर कॉलेज, बड़गांव उपविजेता बना।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में किसान इंटर कॉलेज, सरैया राजा साहब ने पहला और आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज, कमलापुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में आरएमपी इंटर कॉलेज, सीतापुर विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर उपविजेता रहा। सीनियर बालिका वर्ग में आरबीएसबीएस इंटर कॉलेज, कमलापुर ने प्रथम और किसान इंटर कॉलेज, सरैया राजा साहब ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें