फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1501 दीपों से जगमग हुआ कालिका देवी मंदिर परिसर

Sat, 25 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
दीयों से जगमग मंदिर परिसर।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। गढ़चपा स्थित प्रसिद्ध कालिका देवी मंदिर परिसर में जिला पंचायत कार्य समिति अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 1501 दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता द्वारा दीप जलाकर मां कालिका देवी का पूजन किया गया। दीपोत्सव में भजन संध्या व भंडारा भी हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर के पुजारी राजित राम तिवारी, ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, ज्ञानेंद्र कुमार, पलटू राम, हरिश्चंद्र, रवि प्रधान, नागेंद्र प्रधान, हबीब प्रधान, विनोद कुमार, राम जन्म मौर्य, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें