फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात घंटे बंद रहा कजियारा फीडर

Mon, 17 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़ा कजियारा फीडर रविवार को सात घंटे बंद रहा। लंबी कटौती से करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस फीडर से जुड़े कजियारा पानी टंकी, इस्लामबाग, मिरदही टोला, चौबेटोला, कुम्हार वाली गली, शेख सरांय, पक्का बाग आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे कटौती कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही कटौती की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद तमाम उपभोक्ता कटौती से इससे अनभिज्ञ दिखें। वह बिजली जाने के बाद अफसरों से शिकायत की। अफसरों ने जर्जर तार बदले जाने की बात कहकर जल्द आपूर्ति का आश्वासन दिया। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि जर्जर तार बदले जाने के कारण आपूर्ति ठप हुई थी। लाइन शिफ्टिंग के बाद बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें