फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग से मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला खाकीसरांय की रजनी पत्नी स्व. शिवरतन ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। रजनी का कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता का विवाह एक वर्ष पहले दान-दहेज देकर पिसावां के रेरुवा निवासी विष्णु से किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद विष्णु अतिरिक्त दहेज में बाइक मांग रहा है। बाइक न देने पर वह पुत्री को पीटता है। आरोप है कि बीते माह दामाद ने पुत्री को पीटकर घर से भगा दिया। मामले की शिकायत उसने 10 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक से की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद 29 सितंबर को उसने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें