फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झमाझम ने गर्मी से दिलाई राहत

Sun, 29 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मानसून की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। शनिवार देर शाम से रुक-रुककर बारिश का दौर रविवार दोपहर बाद तक चलता रहा। दिनभर बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बारिश से जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम पारा लुढ़ककर 33 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार की देर शाम मौसम अचानक बदल गया। काले बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवाएं चलने लगीं। शहर व आसपास इलाकों में शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुककर देर रात तक चलता रहा। रविवार सुबह भी आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन


दोपहर बाद कहीं तेज तो किसी इलाके में रिमझिम बरसात हुई। बारिश रुकने के बाद भी बदली व हवाओं ने मौसम सुहाना बनाए रखा। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश से पारा भी लुढ़क गया।

बारिश के पहले शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, रविवार को तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, शहर में बारिश से कई सड़कों पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को आवागमन मे दिक्कतें उठानी पड़ी। अगले 24 घंटों तक जिले के कई हिस्सों में बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।

पहाड़ों पर बारिश से सरयू व शारदा का बढ़ने लगा जलस्तर

रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर बारिश से जिले में सरयू व शारदा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इन नदियों के तटवर्ती निचले भू-भाग की ओर पानी का बहाव होने लगा है। हालांकि अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं। इसके बाद भी तलहटी के गांवों के लोग सहमे दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो निचले भू-भागों में पानी का फैलाव होना खतरे की घंटी है।
सरयू नदी में उफान आने पर मेवडी छोलहा, श्रीरामपुरवा, घूसेपुरवा, पासिनपुरवा, मरेली, लोधन पुरवा, लाला पुरवा आदि गांव सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश का असर यहां नदियों के जलस्तर पर नजर आने लगा है। इधर, शनिवार की देर शाम से जिले में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। सरयू नदी का पानी किनारों की ओर बढ़ने लगा है। निचले क्षेत्रों की ओर पानी का बहाव तेज हो गया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने ईंधन के साथ मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध अभी से करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें