लहरपुर। हजारीपुरवा के मजरा आंबा में बुधवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
गांव निवासी रामकिशोर के अनुसार रात में वह परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे चोर कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर व डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गए। सुबह जब वह नीचे उतरे तो घटना की जानकारी हुई। रामकिशोर की भाभी पूर्व प्रधान/प्रशासक रामप्यारी ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मौके की जांच की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए भी एक टीम को लगाया गया है। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।