फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नशे का इंजेक्शन लगा जेवर और नकदी लूटी

Sat, 13 Jun 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
राहुल के पैर में इंजेक्शन के निशान। संवाद
विज्ञापन
मिश्रिख। कस्बे के चंदूपुर मोहल्ला निवासी राहुल ने शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों पर नशे का इंजेक्शन लगाकर जेवर व नकदी लूटने की सूचना दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित राहुल के अनुसार भोर तीन बजे वह नित्यक्रिया के लिए उठे। उन्होंने घर की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे का दरवाजा खोला। आरोप है कि तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडे से पीट दिया। बदमाशों ने राहुल को तीन-चार इंजेक्शन लगाए।

इसके बाद बदमाशों ने जेवर के बारे में पूछा, जानकारी न देने पर उन्हें एक कमरे में ले जाकर फिर से पीट दिया। इसके बाद बदमाश बक्से में रखे जेवरात व नकदी लेकर छत के रास्ते भाग गए। पीड़ित ने बताया कि घर पर उनके पिता, माता और वह खुद कुल तीन लोग रहते हैं।
विज्ञापन



कुछ देर बाद मां को घटना के जानकारी दी, जो कि सुनने और देखने में असमर्थ हैं। पिता ससुराल गए हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि राहुल की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें