हरगांव (सीतापुर)। मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए विवाद के बाद जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हरगांव थाना क्षेत्र के कोरैय्या उदनापुर गांव में बीती देर रात तसव्वर मोबाइल चार्ज करने के लिए छोटे भाई के घर पहुंचा था। वह मोबाइल को चार्जिंग के लिए लगाने लगा। तभी छोटे भाई असलम की पत्नी जकीरा (28) ने विरोध किया।
इस पर तसव्वर ने जकीरा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। मामूली कहासुनी में महिला के सिर पर जेठ ने लाठी मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जाएगा।