बेसिक शिक्षा विभाग में अब अधिकारी व कर्मचारी जींस की पैंट व टीशर्ट पहनकर नहीं आएंगे। साथ ही स्कूल के शिक्षक भी इससे दूर ही रहेंगे। अगर यह कपड़े पहनते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत गत मंगलवार को बीएसए ने निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्यालय में अब अधिकारी व कर्मचारी जींस की पैंट व टीशर्ट से परहेज करेंगे। वह साधारण वेशभूषा ही पहनकर कार्यालय आएंगे। इन कपड़ों को पहनकर कार्यालय आने पर शासन ने रोक लगा दी है।
शासन का मानना है कि इस प्रकार के कपड़े आफीशियल लायक नहीं है। इसलिए इनको पहनकर आना ठीक नहीं है। साथ ही स्कूल के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक भी यह कपड़े पहनकर शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। अगर यह ड्रेस पहनकर कोई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।