सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित स्पर्श होटल पर तहसील प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। इस होटल के कुछ कमरे बाईपास की जद में आ रहे हैं। तहसील प्रशासन ने चिह्नित करने के बाद बुधवार को इन कमरों को ढहा दिया।
नायब तहसीलदार मिश्रिख रामसूरत यादव, पीडब्लूडी विभाग के अभियंता धर्मवीर सहित अन्य प्रशासनिक अफसर राही गेस्ट हाउस पहुंचे। ये स्थान बाईपास के बीच में आ रहा था। चिह्नांकन के बाद गेस्ट हाउस की दीवार तोड़ी गई। वहीं इसकी जद में आने वाले भूस्वामियों को भी भवन खाली करने की चेतावनी दी गई।