फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालाब पर कब्जाकर बनी दुकानों पर गरजी जेसीबी

Sun, 11 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। सदरपुर कस्बे में तालाब की भूमि पर 35 वर्ष पूर्व अवैध कब्जा कर बनाई गईं तीन दुकानों को तहसील प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। सदरपुर में गुरखेत के पास गोड़ैचा-बिसवां मार्ग के किनारे स्थित गाटा संख्या 360 तालाब के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

करीब 35 वर्ष पूर्व सदरपुर कस्बे के अख्तर अली शेख ने तालाब की भूमि को पाटकर सड़क के किनारे तीन दुकानें बना लीं और उसमें टेंट और लाइट का काम कर रहे थे। पूर्व में तहसील प्रशासन द्वारा की गई पैमाइश में उक्त दुकानें तालाब की भूमि पर बनी पाई गई थीं।
शनिवार को नायब तहसीलदार राकेश त्रिपाठी, कानूनगो केके पाठक, लेखपाल रंजना, जितेंद्र भारती, सत्येंद्र यादव, ज्ञानेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से तीनों दुकानों को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम बीके सिंह ने बताया कि तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें