फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के हमले में दो जख्मी

Sat, 11 Feb 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निशान दिखाते लोग।
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में सियार के हमले में एक किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्राम सरैंया छतौना निवासी मुन्ना सिंह (45) शनिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान रास्ते में एक सियार ने मुन्ना सिंह पर हमला बोल दिया। उसी चीख सुनते ही उधर से गुजर रहा गझंव का मुकीम मौके पर पहुंचा और उसने सियार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सियार ने मुकीम पर भी हमला बोल दिया।

दोनों की चीख सुनते ही गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़े। भीड़ की आवाज सुनकर सियार वहां से भाग गया। तब तक मुन्ना सिंह व मुकीम बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे। दोनों को रेउसा कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें