फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिनभर रही उमस, देर शाम आसमान से बरसी राहत

Thu, 29 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धूप और बदली का खेल बुधवार को दिनभर चलता रहा। तेज धूप ने जहां गर्मी में बेहाल किया, वहीं बदली से राहत जरूर मिली लेकिन उमस ने परेशान कर दिया। बादल कई बार आए लेकिन दिन में बूंद भी पानी नहीं बरसा। वहीं, शाम करीब सात बजे ठंडी हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। उमस से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और दो दिन झमाझम बरसात हुई थी। इससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी। इसके बाद उमस बढ़ गई थी। वहीं बुधवार को भी बारिश राहत बनकर बरसी
किसानों को भी फायदा
किसानों ने धान की रोपाई शुरु कर दी थी। उसके बाद से गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा था। देर शाम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। इस बारिश से धान किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें