फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप में फंस छह किमी. तक घिसटी बाइक, लगी आग

Thu, 29 Jun 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानागांव थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरा, वहीं बाइक पिकअप में फंसकर करीब छह किलोमीटर तक घसीटती चली गई। इसके बाद बाइक में आग लग गई। आग लगने के बाद पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गवलोक कोडर मजरा दर्जिन रेती निवासी जिगर (50) बाइक से कहीं गया था। बुधवार दोपहर वह चहलारी घाट पुल से वापस लौट रहा था। तभी बंधा तिराहे पर बहराइच से रेउसा आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जिगर बाइक से छिटककर दूर जा गिरा।
इस दौरान बाइक पिकअप में फंस गई। इसके बावजूद भी पिकअप चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। बाइक करीब छह किलोमीटर तक घसीटती हुई चली गई। जब अचानक बाइक में आग लगी तो चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया। इधर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ रामराघव ने बताया कि पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें