फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बादल छाए पर बरसे नहीं, लगी रही धूप-छांव

Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार की सुबह बादल छाने से मौसम सुहाना रहा। बदली के बीच पछुवा हवा ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। इसके बाद धूप-छांव शुरू हो गई। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच निकली तेज धूप बदन में चुभती रही। उमस ऐसी कि पंखे व कूलर चलने पर भी परेशानी कम नहीं हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को मौसम साफ रहने से धूप निकलेगी। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
मंगलवार को सुबह धूप हुई। इसके बाद आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। रिंकू ने बताया कि बादल छाने से बारिश के आसार नजर आए लेकिन उमड़-घुमड़कर बदरा बगैर बरसे ही चले गए। इस दरम्यान बदली व पछुवा हवाओं ने मौसम सुहाना बनाए रखा तो गर्मी महसूस नहीं हुई। चंदन ने बताया कि दोपहर से धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। इससे उमस भरी गर्मी ने सताया। पंखे और कूलर चलते रहने पर भी उमस परेशान करती रही।
विज्ञापन

वहीं, बाहर निकले लोगों के गर्मी से हलक सूख गए। बादलों के हटते ही सूरज की तपिश ऐसी रही कि लोग पसीना पोछते नजर आए। गला तर करने को लोग पानी खोजते रहे। अधिकतर लोग शिकंजी, आम का पना, नींबू पानी, कोल्डड्रिंक व गन्ने के रस से गला तर करते दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी देर शाम तक परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में अचानक बढ़ी नमी उमस का कारण बन रही है। बुधवार को तापमान में उछाल के साथ गर्मी फिर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें