फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इस्राइल के वैज्ञानिकों ने देखी प्राकृतिक खेती

Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। ऐलिया ब्लॉक में बुधवार को कृषि विभाग के समन्वय से इस्राइल से आए कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नतशील किसान रोहित सिंह के फार्म का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती, सह फसली खेती और आधुनिक तकनीक के प्रयोग को देखा। इस दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता और एग्री गुरु एप से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। इस्राइल से आए दोनों वैज्ञानिक पहले विकासखंड ऐलिया के कृषि विभाग पहुंचे, वहां सहायक विकास अधिकारी कृषि सचेन्द्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद इमलिया सुल्तानपुर निवासी उन्नतशील किसान रोहित सिंह के फार्म पर पहुंचे। टीम में एग्री गुरु एप के डेवलपर इंजीनियर अमित कलिस्कर, प्रोजेक्ट मैनेजर अमित सस्मन, सॉफ्टवेयर डेवलपर सौरभ यादव, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अंजली मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें