रामकोट (सीतापुर)। कस्बे में नाला निर्माण के कार्याें की रविवार को लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने जांच की। गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
कस्बे में सीतापुर-मिश्रिख मार्ग पर सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार फर्म द्वारा सड़क के दोनों ओर मानक से अधिक ऊंचाई पर नाले का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा निर्माण में मानकविहीन सामग्री का भी प्रयोग भी हुआ है।
मामले की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से की गई थी। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर मिथिलेश वर्मा ने रविवार को जांच की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। आगे के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।