फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से पौधरोपण में मिलीं अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मनरेगा से रोपे गए पौधों को सहेजने में जिम्मेदारों ने अनियमितताएं बरती हैं। कई ग्राम पंचायतों में पौधे रोपे ही नहीं गए। जिन ग्राम पंचायतों में रोपे गए, वहां पर रोपित पौधों के सापेक्ष दस से 50 प्रतिशत तक ही जीवित मिले। डीएम के आदेश पर हुई जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

विकास खंड मछरेहटा, सकरन, मिश्रिख एवं कसमंडा में रोपित किए गए पौधों सहित अन्य मनरेगा कार्यों की जांच डीएम के आदेश पर ग्राम्य विकास संस्थान खैराबाद के वरिष्ठ प्रशिक्षक ने की। इनकी जांच में मिश्रिख ब्लाक की ग्राम पंचायत दधनामऊ में 30 प्रतिशत पौधे जीवित पाए गए। गुलरिहा में 50 प्रतिशत पौधे जीवित मिले।
ब्लाक कसमंडा की ग्रामसभा दहैया में मात्र दस प्रतिशत पौधे जीवित पाए गए। इसी ग्राम में मेवा लाल को गोट शेल्टर कार्य में प्लास्टर नहीं हुआ है। नंदलाल के गोल्ट सेल्टर में भी प्लास्टर नहीं हुआ है। फूलपुर में 25 से 30 प्रतिशत तक पौधे मौके पर जीवित मिले। विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत रेवान में मौके पर पौधे नहीं पाए गए।
विज्ञापन

कार्य का सूचना पट भी नहीं लगा है। यहां मनरेगा के किसी भी कार्य पर बोर्ड नहीं लगा है। उमरा कला गांव में भी न तो पौध मिले और न ही बोर्ड।
जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिम्मेदार कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं जिससे अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सुशील कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें