फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नाले में मिलीं आयरन की गोलियां, जांच शुरू

Fri, 10 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हरगांव में निर्माणाधीन नाले में मिलीं आयरन की गोलियां । संवाद
विज्ञापन
हरगांव। लहरपुर रोड से रामपुर बरौरा मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में स्कूली बच्चों को वितरित की जाने वाली 5 से 6 हजार आयरन की गोलियां पड़ी मिली हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सीएमओ को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की। इस टीम में डॉ. रवि भार्गव व चीफ फार्मासिस्ट राहुल श्रीवास्तव को भी शामिल किया गया है। मौके पर पहुंचे जांच दल को लगभग 5 से 6 हजार आयरन की गोलियां नाले में पड़ी मिली। जब्त की गई गोलियों के बैच नंबर के आधार पर उनके आपूर्तिकर्ता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच दल के सदस्य डॉ. रवि भार्गव ने बताया कि यह आयरन की गोलियां विशेष रूप से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) की रोकथाम के लिए वितरित की जाती हैं। ऐसे में, इन गोलियों का नाले में पाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें