फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू, अस्पताल बंद का आदेश

Sat, 25 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। नगर के छावनी पुलिया स्थित बेग हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शनिवार को डिप्टी सीएमओ ने जांच कर अस्पताल को बंद करने के आदेश दे दिए। वहीं, बच्चे की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बेग हॉस्पिटल में शुक्रवार को हरगांव के प्यारापुर कोरैया गांव निवासी अमर सिंह के पुत्र अक्षत (7) की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि मृतक बच्चे को अस्पताल संचालक वेंटिलेटर पर रखकर वसूली करते रहे। सूचना पर स्थानीय पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने जांच की। बच्चे के पिता अमर सिंह ने पुलिस व सीएचसी अधीक्षक को एक तहरीर दी। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आंनद मित्रा ने हॉस्पिटल पहुंचकर गहनता से जांच की। उन्होंने अस्पताल से मरीजों की छुट्टी कर अस्पताल को बंद करने के लिए निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अस्पताल को नोटिस दिया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की छुट्टी करके उसका संचालन बंद करने के लिए आदेश दिया है। जांच के बाद आगे कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें