फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में अवैध मिले पांच अस्पताल, संचालन पर रोक

Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को खैराबाद कस्बे में अस्पतालों के खिलाफ छापा मारकर अभियान चलाया। इस दौरान पांच अवैध अस्पताल संचालित मिले। इन अस्पतालों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी है।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि यहां पर हड्डी की समस्या के मरीज भर्ती मिले। लेकिन हड्डी रोग का कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इससे प्रतीत होता है कि इन अस्पतालों में मरीजों के साथ खिलवाड़ कर धनउगाही की जा रही है। एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव की अगुवाई में सोमवार को बीसीएम से हाईवे को जोडऩे वाले मार्ग पर चले अभियान में अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अपोलो हास्पिटल खैराबाद, कृष्णा हास्पिटल खैराबाद, हाईवे क्लीनिक खैराबाद, नेशनल हास्पिटल खैराबाद व मेडिकान हास्पिटल खैराबाद के संचालक पंजीकरण नहीं दिखा सकें। इन अस्पतालों में मरीज भर्ती मिले। साथ ही कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसपर इन अस्पतालों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें