फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश में ढहा स्कूल का कक्ष, छुट्टी के चलते टली घटना

Mon, 11 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिसावां ब्लाक के लौकी प्राथमिक विद्यालय का भरभराकर गिरा जर्जर कक्ष।
विज्ञापन
पिसावां(सीतापुर)। चार दिनों से हो रही बरसात के दौरान सोमवार सुबह लौकी प्राथमिक विद्यालय का जर्जर कक्ष भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि कमी छिपाने के लिए विभाग ने आनन-फानन में भीगी दीवार पर जर्जर भवन लिख दिया। इसके बाद जनप्रतिनिधि व अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। दूसरे जर्जर कक्ष को आनन फानन में जेसीबी से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार बारिश के दौरान सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय लौकी का एक कक्ष भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी खबर एसडीएम महोली व विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद विधायक शशांक त्रिवेदी, एसडीएम महोली अभिनव कुमार, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, एबीएसए अवनीश कुमार ने मौके का जायजा लिया। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में स्थित भूकंप रोधी दो जर्जर कक्षों को कुछ माह पहले जर्जर घोषित कर दिया गया था। इन कक्षों में कक्षाएं संचालित नहीं हो रही थीं। जबकि ग्रामीण कक्षाएं चलने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें