फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश से फसली नुकसान की भरपाई करेगी बीमा कंपनी

Wed, 29 Oct 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर । मौसम के मिजाज में आए बदलाव व बारिश के कारण अगर फसलों को नुकसान पहुंचता है तो बीमा कंपनी संबंधित किसानों को इसके नुकसान की भरपाई करेगी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि यह लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में हो रही बारिश के कारण जिन किसानों की खड़ी फसल व कटाई के दौरान खेतों में मौजूद फसल को कोई क्षति हुई है, तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराए। इसके साथ ही जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, उप कृषि निदेशक कार्यालय, विकासखंड में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी व संबंधित बैंक को भी बारिश से हुए नुकसान के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। जिससे क्षतिपूर्ति का आकलन करते हुए बीमा कंपनी की तरफ से नुकसान की भरपाई की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें