फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाबा साहब का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

Wed, 30 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
भाजपा ने आंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन - संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। आंबेडकर पार्क में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नर्मदेश्वर मंदिर से आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी ने एक कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के आधे भाग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चित्र जोड़ दिया था। भाजपा इसकी कड़ी आलोचना करती है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के इस निचले कृत्य की घोर निंदा करते हैं। समाजवादी पार्टी मानसिक दिवालियापन से गुजर रही है। पूर्व में भी भारत की आन, बान व शान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विषय में समाजवादी नेताओं ने अनर्गल प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब तो हद हो गई है। वह अपने कार्यक्रम में अखिलेश यादव का चित्र बाबा साहब के चित्र के साथ जोड़ने लगे हैं। यह समाजवादी पार्टी की घृणित मानसिकता अब बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाबा साहब संपूर्ण भारत का सम्मान हैं। उनके अपमान पर समाजवादी पार्टी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने के लिए लिखित हलफनामा देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को बाबा साहब आंबेडकर के अपमान के लिए संविधान सम्मत दंडित किया जाना चाहिए।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप भार्गव, सीतापुर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन नेहा अवस्थी, नमींद्र अवस्थी, नगर पालिका खैराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें