फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होली से पहले अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को मिलेगा मानदेय

Wed, 25 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली से पहले शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को मानदेय मिलेगा। यह मानदेय 25 फरवरी तक की हाजिरी के आधार पर दिया जाएगा। इसको लेकर बीएसए ने बीईओ से समय से बिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। चार मार्च को होली पर्व पड़ रहा है। इससे पहले अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को मानदेय दे दिया जाएगा। जिससे इन सभी की बेहतर तरीके से होली हो सकें। इससे पहले कई बार संगठन होली से पहले मानदेय भुगतान की मांग कर रहे थे। इस मांग को शासन ने सुन लिया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीईओ को निर्देश दिए गए है कि वह 25 तक हर हाल में बिल भेज दें। जिससे इस माह के अंत तक सभी को भुगतान कराया जा सके।
विज्ञापन


अनुदेशक राम नरेश सिंह ने कहाए होली के बाद मानदेय मिलता तो कोई विशेष लाभ नहीं था। फरवरी माह में मानदेय मिलने से खुशी है। होली से पहले मानदेय भुगतान होने से होली का आनंद दोगुना हो गया है। वहीं, अनुदेशक सौरभ मिश्रा का कहना है कि यह निर्देश आने से होली अच्छी होगी। फरवरी में भुगतान मिलने से होली की खरीददारी में मदद हो जाएगी।
शिक्षामित्र राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि अचानक आये निर्देश ने होली का मजा दोगुना कर दिया है। वहीं गरिमा ने बताया कि मार्च महीने की शुरूआत और होली साथ साथ थी। पर मानदेय होली से पहले मिलने के आदेश पर खुशी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें