सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। कहा कि धीमी प्रगति वाली संस्थाओं को कार्य की प्रगति में सुधार करना होगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य सुंदर व आकर्षक हों। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में काम चल रहा है, उसे तय समय से पूरा कराएं। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यदि किसी काम की गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई होगी।