फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित

Fri, 12 Dec 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। कृषि विभाग की ओर से आयोजित एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला और प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने चार जिलों के किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने किसानों से भोजन की थाली में मोटे अनाज को शामिल करने की अपील की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय किसान मेला व प्रदर्शन का आयोजन खैराबाद में किया गया। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह ने बताया कि किसान धरती माता बचाओ अभियान के तहत कंपोस्ट व हरी खाद और जैविक खाद का प्रयोग करके और रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम से कम कर जमीन की उर्वरा शक्ति की रक्षा कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई कि वह खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराए और जांच के अनुसार ही खाद का प्रयोग करें।
एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि किसान एक से दो बीघे में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कृषि सखियों से अपील किया कि वह अपने क्षेत्र के किसानों से मिलकर उन्हें प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित व जागरूक करें। विधायक रामकृष्ण भार्गव ने कहा कि पीएम और सीएम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का लाभ लेते हुए तकनीकी खेती को अपनाएं। मेले में विभिन्न विभागों और एफपीओ की ओर से स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि ने इनका निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें