फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनों पर परखीं यात्री सुविधाएं

Thu, 21 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक ने गुरुवार को सीतापुर दौरे में सीतापुर-बुढ़वल प्रखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने परिसर समेत प्लेटफॉर्म यार्डों में सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने संबंधित अफसरों को खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उनका यह दौरा 15 से 18 फरवरी को प्रस्तावित जीएम के दौरे के मद्देनजर था। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक सिंह गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ से सीतापुर स्टेशन पहुंचे।

उनके साथ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी लोहानी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर अर्पण कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजीव गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने सीतापुर छावनी समेत सीतापुर कैंट स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्रियों सुविधाओं का जायजा लिया। यहां के दोनों स्टेशन समेत प्लेटफॉर्मों पर साफ-सफाई देखी। साथ ही उन्होंने पेयजल, प्रकाश समेत सुलभ शौचालयों की सुविधाओं को परखा।

 इनके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन रनिंग रूम, सीएमएस लॉबी का भी जायजा लिया। इस पर उन्होंने सभी सारी तैयारियों जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। तकरीबन 20 मिनट के निरीक्षण के बाद डीआरएम यहां से टॉवर बैगन से बुढ़वल को रवाना हो गए। सीतापुर कैंट से रवाना होने के बाद टप्पा खुजरिया का भी मुआयना किया।

वहां से डीआरएम ने महमूदाबाद अवध, पैंतेपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इनके अलावा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, खानपान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, यात्री सुविधा एवं विकास कार्य, आरपीएफ पोस्ट, आरक्षण कार्यालय आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें