फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को दरोगा ने बचाया

Sat, 24 Oct 2015 11:51 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मेला मैदान पर पक्का तालाब है। उसके ऊपर रामसेतु बनाया गया था। शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला अंबर सरांय निवासी संतोष मिश्रा का पुत्र प्रियांशु (10) रामलीला देखने गया था। अचानक कुछ लोग रामसेतु पर पहुंच गए, बालक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सेतु से सीधे तालाब के पानी में गिर गया। बालक के तालाब में गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। इसी बीच वहां ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बगैर देरी किए पानी में छलांग लगा दी लेकिन तब तक प्रियांशु डूब चुका था।

उपनिरीक्षक ने गहराई में पहुंचकर बालक को तलाशा और उसे सकुशल बाहर निकाल लाया। कुछ देर बाद उसकी हालत सुधर गई। उपनिरीक्षक की बहादुरी को लेकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें