सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में दरवाजे के बाहर बने गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बंभिया निवासी डेढ़ वर्षीय कार्तिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दरवाजे पर खेल रहा था।
दरवाजे पर घर से निकलने वाला गंदा पानी एक गड्ढे में भरा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम अचानक गड्ढे में गिर गया। उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब काफी देर तक कार्तिक को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद उन्हें शव उतराता मिला।