फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नशे में धुत पिता की बाइक से गिरा मासूम, गंभीर

Mon, 30 Sep 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता बाइक से मासूम को घुमाने निकला। अनियंत्रित होकर बाइक पलटी गई। मासूम के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सड़क से गुजर रहे महोली विधायक ने मासूम को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

काजीकमालपुर चौकी क्षेत्र के कुसुमा निवासी रामचंद्र शराब के नशे में धुत था। वह अपने पांच वर्षीय बेटे को लेकर रविवार को चौराहे पर घुमाने आया था। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बच्चे के सिर में चोट लग गई।
मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने अपना वाहन रोका। मासूम की हालत नाजुक देखकर अपने वाहन से सीएचसी भेजा। चिकित्सक डॉ. कुमार ने बताया मासूम का प्राथमिक इलाज किया गया। बच्चे के बेहोश होने से सिर में चोट की आशंका है। मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें