फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण की कवायद तेज

Mon, 30 Sep 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के नवीन चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इससे पहले सड़क के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। जेसीबी से रविवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई शुरू की गई। इससे पहले कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन

नवीन चौक पर ओवरब्रिज को लेकर बिजली के खंभे पहले ही हटाए जा चुके है। बिजली लाइन की शिफ्टिंग हो गई है। अतिक्रमणकारियों को पहले ही खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। रविवार सुबह जेसीबी पहुंची तो लोग अपना अतिक्रमण हटाने लगे। सड़क किनारे जमीन की खुदाई की गई। इस दौरान पेड़ की डाल, ईंट-पत्थर जो भी अवरोध आए तो तोड़ दिया गया।
कई लोगों ने जेसीबी को देखकर खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। रविवार सुबह से लेकर शाम तक यहां पर चौड़ीकरण का काम चलता रहा। इससे मोहल्लेवासियों को सड़क खुदी होने के कारण निकलने में दिक्कत आई। कोई गड्ढे पार करके निकल रहा था तो कोई मिट्टी को सही करता नजर आया। इस सड़क के किनारे गड्ढा हो जाने के कारण व्यापारियों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें