फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट फाड़ने के बाद जलाई गई महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पति द्वारा हंसिए से पेट फाड़कर जलाई गई महिला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। उसने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में धाराएं तरमीम कर कार्रवाई की जा रही है। हरगांव इलाके के मोहल्ला मिल बगिया बाजार में सोमवार को आपसी लड़ाई झगड़े में बच्चों के सामने नबीउल्ला उर्फ बब्लू ने परिवार वालों के साथ मिलकर हंसिए से वार कर अपनी पत्नी सफीकुन का पेट फाड़ दिया था और इसके बाद आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी, इससे सफीकुन गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

घायलावस्था में उसे सीएचसी हरगांव से पहले जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में महिला ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मृतका के भाई अजीम पुत्र जहीर ने सफीकुन की मौत को लेकर हरगांव थाने में उसके पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि, मृतका के पति बब्लू के किसी गैर महिला से नाजायज संबंध थे।
इसी को लेकर घर में झगड़ा शुरू हो जाता था। मृतका सफीकुन इसका विरोध करती थी। इस घटना के करीब एक वर्ष पूर्व इसी महिला की नाक काटने का प्रयास पति के द्वारा किया गया था। संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर समझौता करा दिया था। एसओ हरगांव कुलदीप तिवारी ने बताया कि जलाई गई महिला की मौत हो गई है। मामले में पहले से केस दर्ज है। अब धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें