फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हिंदू देवता के लिए बना अभद्र वीडियो, मुकदमा

Tue, 25 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू देवता के लिए अभद्र वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामकोट के ककरहा निवासी सद्दाम ने सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो डाली। इसकी शिकायत अधिवक्ता अभिनव मिश्रा ने शहर कोतवाली में की। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उपद्रव करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद बवाल करने के मामले में पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। खिन्नीपुरवा निवासी राम अकबाल बीते बुधवार से लापता था। दो दिन बाद उसका शव महमूदाबाद क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिनको पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने इस मामले के आरोपियों के घर ढहा दिए थे। सड़क पर जाम लगाकर हंगामा भी किया था। हालांकि बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि युवक की मौत डूबने से हुई है। अब बवाल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 26 नामजद व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि सत्यप्रकाश, कासिम, सलीम, शमशेर, संदीप, मनीष, अंकित, रामेंद्र, सियाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें