फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राशन की दुकान के चयन को लेकर दो पक्षों में विवाद

Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। क्षेत्र में राशन की दुकान के चयन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रधान की अनुपस्थिति के कारण प्रस्ताव पर मुहर भी नहीं लग सकी। ग्राम पंचायत छतौनी में कोटे की दुकान का प्रस्ताव करने के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक के लिए ग्राम विकास अधिकारी रामस्वरूप भार्गव व नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी जितेंद्र रस्तोगी को नामित किया गया था। कोटे के लिए मुख्य रूप पिंटू सिंह,रोहित मिश्र,गौस मोहम्मद,आजम खान व सतीश मिश्र आमने-सामने थे। करीब दो हजार ग्रामीण भी एकत्र थे। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद मामूली वार्तालाप के बाद हाथापाई भी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रधान तथा पंचों की पूरी उपस्थिति न होने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। एसओ महेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रस्ताव करवाने के लिए ब्लाॅक की तरफ से फोर्स की मांग नही की गई थी।
विज्ञापन

वहीं बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सूचना दी गई थी। प्रधान की अनुपस्थिति के कारण बैठक निरस्त कर दी गई है। अगली तिथि बाद में निश्चित कर प्रस्ताव करवाया जाएगा। ग्रामीण शुभम सिंह,जयहिंद,अनूप सिंह आदि ने बताया कि चयन कराने के लिए गठित समिति में दो ही लोग थे। ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव भी कोटे के चयन में मौजूद थे। इनके द्वारा कोटे के एक दावेदार का पक्ष लिया गया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें